12th के बाद क्या करें? 2025 करियर गाइड – सही रास्ता चुनने के Top Options
12th के बाद क्या करें? करियर गाइड 2025 हर साल हजारों स्टूडेंट्स 12वीं पास करने के बाद एक ही सवाल से जूझते हैं — " अब आगे क्या करूँ? "। सही करियर चुनना आपकी जिंदगी और भविष्य दोनों को बदल सकता है। इस गाइड में मैं सरल भाषा में बताऊँगा कि Science, Commerce और Arts — हर स्ट्रीम के लिए कौन-कौन से बेहतर विकल्प हैं और कौन सा रास्ता आपके लिए सही हो सकता है। Science स्ट्रीम के विकल्प Engineering – यदि आपने PCM लिया है तो B.Tech/B.E. (Computer Science, Mechanical, Civil, Electrical आदि) सबसे लोकप्रिय विकल्प हैं। बेहतर college और सही branch से placement की अच्छी संभावनाएं मिलती हैं. Medical – Biology वाले छात्र MBBS, BDS, BAMS, BHMS, Nursing आदि कर सकते हैं। NEET की तैयारी जरूरी है। डॉक्टर बनना समय और मेहनत मांगता है पर बहुत सम्मानजनक करियर है। Other Science Courses: B.Sc (Physics/Chemistry/Biology/Computer Science), B.Pharm, B.Sc Agriculture, Biotechnology — ये भी अच्छे विकल्प हैं और specialization के बाद बेहतर जॉब्स मिलते हैं। Commerce स्ट्रीम के विकल्प ...